फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 11 May 2022 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अजीतमल थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से  से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जनपद औरेया के अजीतमल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का अरोप लगाया है। मंगलवार देर रात परिजन मृत अवस्था में जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बता दें कि भरथना थाना क्षेत्र के नगला चुन्नी पाली खुर्द निवासी विजय कुमार सिंह ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी अंजली सिंह को मंगलवार सुबह 11 बजे औरेय के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां शाम साढ़े सात बजे के आसपास महिला ने एक बच्चे (लड़का) को जन्म दिया। इसके दस मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। 
आधे घंटे बाद महिला की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पहले नर्सिंग होम में हंगामा किया। इसके बाद दोनों शवों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और जहां डाक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का अरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण की मौत हुई है। प्रसव से पहले जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। मृतक के दो बच्चे 12 वर्षीय शीतल सिंह और छह वर्षीय मृदुल प्रताप सिंह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें