फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएसए के सौ से अधिक छात्र बने वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा में पाई सफलता

Wed, 25 May 2022 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2021 में सीएसए के 100 से अधिक छात्रों और पूर्व छात्रों ने सफलता हासिल की है। मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 26 से 28 नवंबर तक आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि चयनित छात्र वरिष्ठ तकनीकी सहायक बने हैं। इनको प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कृषि विभाग, कृषि विवि, सरकारी कृषि विज्ञान केंद्रों पर नियुक्ति दी जाएगी। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

इन्होंने हासिल की सफलता
शिवाशीष वर्मा (मथुरा), हर्षित त्रिपाठी (औरैया), पवन कुमार सैनी (बुलंदशहर), योगेंद्र सिंह (बांदा), अंकितेश कुमार (प्रतापगढ़), अजय चौरसिया (लखनऊ), सुरेंद्र कुमार (बरेली), अरनव यादव (लखनऊ), सियाराम (बस्ती), शिवम सोनकर (फतेहपुर) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें