फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 2000 से ज्यादा गड्ढे.…कमर तोड़ रही GT रोड, दो बार टेंडर निकला पर नहीं उठा ठेका, जिम्मेदार बोले ये बात

Tue, 11 Mar 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीटी रोड की मरम्मत के लिए अब तक दो बार टेंडर पड़े, लेकिन तकनीकी बिड में ही यह खारिज हो गए। इसकी एक बड़ी वजह यहां जीटी रोड के रामादेवी से आईआईटी तक के हिस्से के साथ ही सीतापुर और हरदोई में भी सड़क की मरम्मत और पांच साल तक रखरखाव का एक ही टेंडर जारी होना है।
विज्ञापन
जीटी रोड में गड्ढे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईआईटी से गोल चौराहा होते हुए रामादेवी चौराहे तक 27.200 किलोमीटर लंबी जीटी रोड पर दो हजार से ज्यादा गड्ढे हैं। शहर के व्यस्ततम मार्ग में शुमार जीटी रोड पर रोजाना लाखों लोग झटके खाते हुए कठिन सफर कर रहे हैं। इसकी मरम्मत टेंडर के पेच में फंसी हुई है। पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) की ओर से दो बार टेंडर निकालने के बावजूद अब तक ठेकेदार फर्म का चयन नहीं हो सका है। अब 21 मार्च को फिर टेंडर निकलेंगे। इसके बाद मरम्मत हो सकेगी।

विज्ञापन

जीटी रोड पर कॉर्डियोलॉजी के सामने से गुटैया क्रासिंग तक सड़क उखड़ गई है। वहां से गुरुदेव चौराहा होते हुए कल्याणपुर क्रासिंग तक जगह-जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कल्याणपुर क्रासिंग के पास गिट्टी तक गायब होने से बड़ा गड्ढा हो गया है। यहां आए दिन बाइकें, स्कूटी फिसलती हैं और लोग घायल होते रहते हैं। कई मौतें भी हो चुकी हैं। इन गड्ढों से गुजरने वाली गाड़ियां भी मरम्मत मांगने लगती हैं। गोल चौराहा से रामादेवी चौराहा तक कमोबेश यही हालत है।

Trending Videos

रखरखाव का एक ही टेंडर जारी होना है
सीओडी पुल के गड्ढों तक को नहीं भरा गया है। जीटी रोड की मरम्मत के लिए अब तक दो बार टेंडर पड़े, लेकिन तकनीकी बिड में ही यह खारिज हो गए। इसकी एक बड़ी वजह यहां जीटी रोड के रामादेवी से आईआईटी तक के हिस्से के साथ ही सीतापुर और हरदोई में भी सड़क की मरम्मत और पांच साल तक रखरखाव का एक ही टेंडर जारी होना है। जानकारों का मानना है कि यदि तीनों जिलों में जीटी रोड के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए जाते, तो सड़क गड्ढामुक्त हो जाती।

जीटी रोड में गड्ढे - फोटो : amar ujala
पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) को कानपुर में जीटी रोड, हरदोई और सीतापुर में सड़क मरम्मत के लिए अलग-अलग टेंडर कराना चाहिए था। हालांकि तीनों कार्यों का एक ही टेंडर जारी किया गया। अलग-अलग टेंडर कराने के लिए कहा जाएगा। इससे पहले भी जीटी रोड की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से दो बार कह चुकी हूं। यदि वे नहीं कराएंगे तो नगर निगम से गड्ढे भरवाऊंगी।  -प्रमिला पांडेय, महापौर

कानपुर में हरदोई, सीतापुर के साथ ही रामादेवी से आईआईटी तक जीटी रोड की पांच साल तक सड़क मरम्मत और रखरखाव की अनुमानित लागत 74 करोड़ रुपये है। शर्त के अनुसार तीनों कार्य एक ही ठेकेदार करेगा। दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए, पर कोई ठेकेदार कंपनी क्वालीफाई नहीं कर पाई। तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं, जो 21 मार्च तक पड़ेंगे। ठेकेदार का चयन होने के बाद मरम्मत होगी।  -अरुण कुमार जयंत, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड)
विज्ञापन

जीटी रोड में गड्ढे - फोटो : amar ujala
यदि इस बार भी जीटी रोड के टेंडर में कोई ठेकेदार फाइनल नहीं होगा तो अगली बार कानपुर के टेंडर अलग कराऊंगा। तब तक एनएच पीडब्ल्यूडी को निर्देश देकर गड्ढे भरवाऊंगा।  -रमेश अवस्थी, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें