फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: बस एक सप्ताह का मेहमान, 14 अक्तूबर तक हो जाएगी विदाई, साथ ही शुरू होगी हल्की सर्दी

Tue, 05 Oct 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मानसून की विदाई के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवा की जगह भूमध्य सागर से ईरान, अफगानिस्तान के मरुस्थल की शुष्क हवा ले लेगी। अनुमान है कि 15 अक्तूबर से हल्की ठंडी भी पड़ने लगेगी।
 
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सहित आसपास के जिलों में मानसूनी बारिश का सिलसिला अभी एक सप्ताह और चलेगा। 14 अक्तूबर तक प्रदेश से इसकी विदाई हो जाएगी। हालांकि, मानसून की विदाई की शुरुआत छह अक्तूबर से राजस्थान से होगी। इसके यूपी से विदा होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून की विदाई के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवा की जगह भूमध्य सागर से ईरान, अफगानिस्तान के मरुस्थल की शुष्क हवा ले लेगी। अनुमान है कि 15 अक्तूबर से हल्की ठंडी भी पड़ने लगेगी।

मानसून इस बार पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले लंबा खिंच रहा है, लेकिन उस अनुपात में बारिश नहीं हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मंगलवार आधी रात से राजस्थान से पश्चिमी शुष्क हवा चलने लगेगी। किसी क्षेत्र में लगातार पांच दिन तक बारिश न होने पर मानसून की विदाई मान ली जाती है। यह परिस्थिति जल्द बनने वाली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चार साल में सबसे कम बारिश
वर्ष        बारिश मिमी में
2021    822.7
2020    1227.8
2019    963.1
2018    981.1

2013 में हुई थी रिकॉर्ड बारिश
वर्ष        बारिश मिमी में
2017    669.9
2016    690.9
2015    627.3
2014    663.3
2013    1234
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें