जोनवार एडवाइजरी भी जारी होगी
यदि इन तीन दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार नहीं चला, तो खरीफ की फसल विशेष रूप से धान के उत्पादन पर संकट आ सकता है। बैठक में लिए गए फैसलों के बाद जोनवार एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। डॉ. पांडेय के अनुसार अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की ओर से बैठक के बाद दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे, जो काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
इन विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है
गन्ना, मक्का, धान, मत्स्य, उद्यान सहित करीब 15 विभागाें जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ
इस महीने अभी तक इस क्षेत्र के सभी जिलों में जितनी बारिश हुई है, वह निर्धारित बारिश से काफी कम है। इस वजह से सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। अगले तीन दिन के मौसम पर यह निर्भर करता है कि आगे के हालात कैसे रहेंगे। दरअसल पिछले एक सप्ताह से ट्रफ लाइन के काफी नीचे चले जाने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। -डॉ. एसएन पांडेय मौसम विभाग प्रमुख
जुलाई में जिलों में अभी तक हुई बारिश (मिमी में)
- कानपुर -253.1
- कानपुर देहात -183.8
- इटावा -287.8
- हरदोई -257.3
- फतेहपुर -240.2
- उन्नाव -229.7
- लखनऊ -260.2
- कन्नौज -564.4