फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने लहूलुहान किया, 17 टांके लगे

Tue, 12 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजैनी आई ब्लाक में कटखने बंदरों ने मासूमों सहित पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों को 15-17 तक टांके लगे हैं। दहशत के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सोमवार को छत पर मौसी संग धूप सेेंक रही नेहा (6) पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बच्ची को काट-काट कर लहूलुहान कर दिया। मौसी बचाने भागी तो बंदरों ने उसे भी दौड़ा लिया। शोर सुनकर परिवार वाले डंडे लेकर छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक बंदरों ने नेहा को बुरी तरह घायल कर दिया था। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे 17 टांके लगाए।

इसी तरह दुकान से बिस्किट का पैकेट लेकर लौट रही अंशिका (4) पर बंदर ने हमला बोलकर हाथ में चबा खाया। बिंदु दुबे के यहां किचन की खिड़की खुली पाकर बंदरों का झुंड घुस आया और सामान पलटना शुरू कर दिया। बिंदु किचन में पहुंची और बंदरों को भगाने के लिए डंडा उठाता तो उनके पैर में काट लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा बंदरों ने मोहल्ले में रहने वाले कृष्णा (5) के चेहरे और शिव तोमर (3) के सिर पर भी काटा। क्षेत्र के राजेश कुमार का कहना है कि वह कई बार शिकायत वन विभाग को कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो बंदरों के झुंड के आगे लाठी-डंडे भी बेअसर हैं। अगर कोई डंडा लेकर बंदरों को दौड़ाने की कोशिश करता है तो झुंड उस पर हमला बोल देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें