फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में लहराया तिरंगा, हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे

Wed, 12 Oct 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे जुलूस के दौरान गूंजते रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मोहर्रम के जुलूस में भारत माता की जय-जयकार के साथ तिरंगा लहराया। इस दौरान लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।
विज्ञापन

अलम के जुलूस में मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आतंक का संरक्षण दाता कहते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की गई। जानकारों ने बताया कि मोहर्रम की नौ तारीख गम की रात कहलाती है इस दिन इमाम हुसैन जुल्म और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इसी वजह से इस रात को गम की रात के रूप में मनाया जाता है। इमाम हुसैन की याद में मातम किया जाता है। मान्यता यह भी है कि अगर कोई पंजतन निशान को देखकर या छू कर कोई मन्नत मांगता है तो वो जरूर पूरी होती है। हजारों की संख्या में शरीक हुए लोगों ने कासिदे हुसैन का फेरा लगाया। जुलूस का नेतृत्व निशानबरदार ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें