फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध के बाद कृष्ण लीला का मंचन कर रहे कलाकार की मौत, दर्शकों में मचा हड़कंप

Wed, 12 Oct 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मरने वाला कलाकार गांव का पूर्व प्रधान था, कई वर्षों से निभा रहा था देवकी का किरदार
विज्ञापन
कानपुर देहात के डेरापुर बिहारी गांव में आयोजित नाट्य लीला मंचन के दौरान एक कलाकार की मंच पर ही अकस्मात मौत हो गई। यह देखते ही दर्शकों में हड़कंप मच गया। डायलॉग डिलीवरी के दौरान कलाकार के सीने में जोरों का दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना भोगनीपुर के कस्बा पुखरायां डेरापुर बिहारी गांव में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार की रात सुखई तालाब के पास रामलीला व कृष्ण लीला नाट्य मंचन का आयोजन किया गया था। रावण वध के बाद कृष्ण लीला खेली गई। कृष्ण जन्म लीला के समय देवकी की भूमिका निभा रहे गांव के पूर्व प्रधान राज नारायण (49) को मंच पर अभिनय के दौरान सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े। यह देखते ही दर्शकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लीला का मंचन रोक कर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने राज नारायण को देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक राज नारायण की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें