फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में कानपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Mon, 01 Dec 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर, गंगा की निर्मलता, गोवंश की सुरक्षा और यूपी 2017 चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जैसे तमाम मुद्दों में जान फूंकने के लिए फरवरी में संघ प्रमुख मोहन भागवत शहर आएंगे।
विज्ञापन

रविवार को संघ कार्यालय में हुई बैठक में प्रांत प्रचारक की ओर से भाजपा, संघ, विहिप और उसके आनुषांगिक संगठनों को यह जानकारी दी गई।
केंद्र में भाजपा की सत्ता कायम कराने के बाद संघ ने अब प्रांतों और जनपदों का रुख किया है। इसी कड़ी में दस दिन पहले झांसी में एक कार्यक्रम रखा गया था।
उससे पहले राजधानी लखनऊ में यह आयोजन हो चुका है। इसी कड़ी में आगामी फरवरी में शहर के रेलवे मैदान में संघ प्रमुख का कार्यक्रम तय किया गया है।
इस आयोजन में सभी को गणवेश धारण करने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रांत प्रचारक अनिल कुमार ने सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है।
बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख यूपी में भाजपा को मजबूत करने के इरादे से इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। इसी तरह जनपद में गंगा में प्रदूषण की मात्रा सबसे अधिक होने की वजह से भी, इसे दूर करने के लिए महानगर को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ कार्यालय में हुई बैठक में ज्ञानेंद्र समेत संघ व भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें