औरैया में ब्लॉक गेट के पास शुक्रवार को दोपहर एक नशेड़ी युवक की गोद में रोता बिलखता बच्चा देखकर वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। इस पर भीड़ ने बच्चा चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई की,बाद मे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। वहां मौजूद उसकी पत्नी ने बताया कि बच्चा उसका है।
बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। हालांकि इस मामले में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे ब्लॉक गेट के पास एक नशेड़ी युवक लगभग साल भर के बच्चे को गोद में लिए थे और बच्चा जोर जोर से रो रहा था। वहां लोगों ने बच्चे के बारे में पूछताछ की, पर युवक कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।