जालौन मेें कानपुर से बलसाड़ जाने वाली ट्रेन 12944 उद्योगकर्मी एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर घूम रहे मवेशियों के झुंड से टकरा गई। कई मवेशी इंजन में फंसकर करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटते चले गए। इंजन के एक्सल में मवेशियों के फंसने के कारण ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक ने कीमैन की मदद से फंसे मवेशियों को निकाला।
इससे ट्रेन करीब बीस मिनट खड़ी रही।शुक्रवार को कानपुर से बलसाड़ जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रेलवे क्रासिंग 179 के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसके द्विवेदी ने ट्रेन को स्पीड डाउन कर हार्न को बजाते हुए ट्रेन को रोका, तब तक मवेशी इंजन में फंस गए।