फतेहपुर में विधान परिषद यानी कि एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। स्नातक निर्वाचन में 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें 25 पार्टियां व 04 रिजर्व पार्टियां लगाई गईं हैं। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 4 रिजर्व तथा 3 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
25 मतदेय स्थलों पर 15,918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदेय स्थल- राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर में -2, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में-4, क्षेत्र पंचायत कार्यालय बहुआ में-2, हसवा, तेलियानी, भिटौरा, असोथर, बिंदकी, आद्याशरण सिंह इंटर कॉलेज कोड़ा जहानाबाद-2, अमौली में-3, मलवां, हथगाम, कार्यालय तहसील खागा में-2, कार्यालय क्षेत्र पंचायत विजयीपुर एवं धाता में -2 बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पप्पू गुप्ता, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मतदाता पहचानपत्र लाएं
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत मतदान के समय सभी मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र दिखाना होगा। यदि पहचान पत्र नहीं है तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी अधिकारिक पहचान पत्र दिखा सकते हैं।
समाधान दिवस स्थगित
एमएलसी चुनाव में तहसील परिसरों में पोलिंग बूथ बना दिए जाने के कारण आज का समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खागा, बिंदकी और फतेहपुर तीनों तहसीलों में मंगलवार को होने वाला समाधान दिवस आयोजित नहीं होगा।