फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव परिणाम: 40 साल में पहली बार भाजपा का क्लीन स्वीप, कानपुर-बुंदेलखंड की चारों सीटों पर कब्जा, विपक्ष को करारा झटका

Wed, 13 Apr 2022 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एमएलसी चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली अप्रत्याशित सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने जगह-जगह खुशी मनाई। एमएलसी निकाय प्राधिकारी चुनाव के 40 साल के इतिहास में भाजपा ने पहली बार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में क्लीन स्वीप किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी निकाय प्राधिकारी चुनाव के 40 साल के इतिहास में भाजपा ने पहली बार कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले तक इस क्षेत्र में पार्टी कभी भी एमएलसी का चुनाव नहीं जीत सकी थी। मंगलवार को जारी हुए चुनाव परिणाम में क्षेत्र की तीन सीटों पर सपा प्रत्याशियों को पराजित कर भाजपा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


इन सबसे अलग महोबा सीट पर भाजपा के जितेंद्र सिंह सेंगर पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा की इस जीत से सपा के गढ़ समझे जाने वाले इटावा, कन्नौज सहित पूरे बुंदेलखंड से विपक्ष का पत्ता साफ हो गया। कानपुर-फतेहपुर सीट जिसमें देहात जिला भी शामिल है, इस सीट पर पिछले 10 वर्ष से सपा का कब्जा था। इस बार भाजपा के प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान ने भारी अंतर से जीत हासिल की। भाजपा को 4619 और सपा को मात्र 299 वोट मिले।

सपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई। इसी तरह इटावा-फर्रुखाबाद सीट पर भाजपा के प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सपा के हरीश कुमार को हराया। प्रांशु को 4139 और हरीश को मात्र 957 वोट हासिल मिले। इसके अलावा झांसी-जालौन-ललितपुर सीट पर रमा निरंजन फिर से एमएलसी की कुर्सी पर काबिज हो गए। पिछले सत्र में वे सपा के कोटे से थे, इस बार भाजपा के टिकट पर बाजी मारी। उन्हें 2092 वोट और प्रतिद्वंद्वी श्याम सुंदर सिंह यादव को 1513 वोट मिले।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाई खुशी
एमएलसी चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली अप्रत्याशित सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने जगह-जगह खुशी मनाई। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला के साथ सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस बीच पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, मुखलाल पाल, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें