उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़िता के उम्र प्रमाण पत्र को लेकर दर्ज मुकदमे में पीड़ित किशोरी और उसकी मां को भी आरोपी बनाया गया है। एसओ ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म के आरोप में जेल गए शुभम के पिता हरिपाल सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट एसीजेएम न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था।
उनका आरोप था कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का चाचा जो दूसरे मामले में जेल में बंद है, ने उनके बेटे को फंसाने के लिए रायबरेली जनपद के एक स्कूल से बना किशोरी की टीसी को उम्र प्रमाण पत्र के तौर पर संलग्न किया था। वह फर्जी कूट रचित दस्तावेज है।