फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: विधायक की गाजियाबाद में पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, नोएडा की प्रॉपर्टी पर होगी कार्रवाई

Fri, 03 Mar 2023 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधायक इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई कर संपत्ति कुर्क कर रही है। इसके तहत  इरफान की गाजियाबाद और नोएडा की संपत्तियां को जब्त किया जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद स्थित 300 वर्ग मीटर जमीन जब्त कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा स्थित करोड़ों की संपत्तियां जब्त करने के लिए पांच सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हो गई। शुक्रवार से कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद रविवार को टीम वहां से लौटेगी।

विज्ञापन

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के प्लाट में आगजनी के मामले में पुलिस ने विधायक इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत आठ पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसमें शौकत पहलवान, विधायक, उनकी पत्नी व भाई रिजवान आदि की 38 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।
विधायक का गाजियाबाद के बाबूधाम कॉलोनी स्थित प्लॉट और ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट स्थित फ्लैट को भी जब्त किया जाना है। इसी सिलसिले में टीम यहां से रवाना हुई। शुक्रवार को टीम वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

टीम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई विवेक शर्मा, हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल शामिल हैं। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों जगहों पर अधिकारियों से बात करके फोर्स मुहैया कराने का कहा गया है। बता दें कि विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर जाजमऊ थाने में केस दर्ज कराया हुआ था।
विज्ञापन

गाजियाबाद में पांच करोड़ की संपत्ति जब्त
कानपुर पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचकर कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की 5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। कानपुर पुलिस के मुताबिक विधायक ने यह संपत्ति वर्ष 2015 में खरीदी थी। महाराजगंज जेल में बंद विधायक पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के बाद पुलिस उनकी संपत्ति जब्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें