फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारतीय टीम की हार पर विधायक की विवादित टिप्पणी, लिखा- हर किसी ने जीत की दुआ मांगी...कहां गए आज के भगवान

Mon, 20 Nov 2023 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने विधायक पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके बाद विधायक ने पोस्ट हटा दी। कई लोगों ने विधायक की तुलना स्वामी प्रसाद मौर्य से करते हुए सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि यह हैं भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
विवादित पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद हरदोई जिले के गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। उनकी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर ही विरोध शुरू हो गया, तो कुछ देर बाद ही उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी।

विज्ञापन

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। समय समय पर वह जनता के हित में प्रशासनिक अफसरों को घेरने से भी नहीं चूकते। अब एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है।
विश्वकप का फाइनल हारने के बाद श्याम प्रकाश ने अपने फेसबुक पेज पर देवी देवताओं, गुरु और भगवान को लेकर टिप्पणी की है। टिप्पणी में उन्होंने लिखा कि आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी, देवता, गुरु और भगवान से दुआ मांगी।

विज्ञापन

लिखा- कहां गए आज के भगवान-धाम वाले
अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता, तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते। कहां गए आज के भगवान-धाम वाले। पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने विधायक पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके बाद विधायक ने पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन

यह बोले भाजपा विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। विधायक का कहना है कि उनकी मंशा यह थी कि सतयुग और त्रेतायुग में भगवान अपने भक्तों के लिए कुछ भी कर देते थे। कभी तेज हवा चलवा देते थे, तो कभी बारिश करा देते थे। जरूरत पर पहाड़ भी उड़कर आ जाता था। ऐसे में भगवान ने इस बार भक्तों की नहीं सुनी, इसी को लेकर टिप्पणी की थी, लेकिन लोगों ने गलत मतलब निकाला, तो पोस्ट डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें