फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चढ़ता रहेगा पारा, मानसून की उम्मीद 23 जून को, अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मानूसन आने तक तापमान क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। माहौल में नमी घट गई है। दोपहर को नमी 28 प्रतिशत रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून के पहुंचने की अनुमानित तिथि जारी कर दी है। कानपुर परिक्षेत्र में मानसून के 23 जून को पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह लू के संबंध में चेतावनी जारी की है। इस सप्ताह पारा चार-पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। 24 घंटे में सुबह माहौल में नमी 20 प्रतिशत घटकर 55 पर आ गई। दोपहर को नमी आठ प्रतिशत घट कर 28 पर आ गई। नमी के घटने से तपिश और बढ़ जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में अधिकतम 0.9 डिग्री और रात के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं के तेजी पकड़ने पर लू अधिक तेज हो जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें