फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से तीन महीने पहले देवरिया से लापता किशोरी उमरिया में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। देवरिया के पहाड़पुर से लापता किशोरी भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्रामपंचायत जगदीशपुर के मजरा उमरिया में मिली। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम खोज निकाला। पुलिस के माध्यम से अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मलासा में एक किशोरी अक्तूबर में पहुंची थी। वह पिता का नाम और पता नहीं बता पा रही थी। कुछ लोगों ने सुरक्षा दी। वह तीन दिन पहले जगदीशपुर ग्रामपंचायत के मजरा उमरिया गांव पहुंच गई। उसने अपना नाम रीमा, गांव पहाड़पुर देवरिया बताया। नवरात्र के मेला में भटकने पर ट्रेन में बैठ गई। जो मलासा स्टेशन तक आ गई थी।
उमरिया के राकेश ने अपने परिवार के साथ रखा। जगदीशपुर के वीरेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों की तलाश के लिए वीडियो डाला। सोमवार को देवरिया के पहाड़पुर में रहने वाले भाई, चाचा, प्रधान व एसओ आलोक पटेल उमरिया गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पहचान होने के बाद वह कोतवाली भोगनीपुर लेकर गए। एसओ ने बताया कि 29 सितंबर की गुमशुदगी दर्ज है। भाई ने बताया कि वह कई महीनों से भटक रही है। यहां के लोग बहुत अच्छे जिन्होंने हमारी बहन से मिलवा दिया। भोगनीपुर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें