औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र से शनिवार की दोपहर घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकले किशोर का अपहरण कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर गाड़ी में रख दिया। सर्विलांस की मदद से दिल्ली पहुंची पुलिस ने शव को पश्चिम विहार से गाड़ी से सूटकेस बरामद कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेन से शनिवार दोपहर स्कूल के बाद कस्बा निबासी सराफ शकील का नाबालिग पुत्र शबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसपर शनिवार की देर रात परिजनों ने एरवाकटरा थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संबंधित ठिकानों पर उसकी तलाशी शुरू की।