फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया गोलीकांड: पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो तमंचे-कारतूस और दो बाइकें भी बरामद

Sat, 23 Mar 2024 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा में सोमवार रात चार लोगों ने दो महिलाओं पर गोलिया चलाईं थीं। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई थी। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में लगभग पांच दिन पहले गोलीकांड की घटना के चार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के पीछे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की वेश कीमती पांच बीघा जमीन के लेकर विवाद हुआ था। इसमें घायल दो महिलाओं में एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस व दो बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी चारू निगम ने बताया कि 18 मार्च की शाम हुई गोलीकांड की घटना में पीड़ित राजबहादुर ने दूसरे दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी उर्फ राजा के जेठ कबीरपुर निवासी राजू व उसके पुत्र अंकित उर्फ कल्लू, भाई अशोक व भतीजे सोनू तिवारी पर बहन लक्ष्मी व चचेरी बहन रूबी पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। इसमें इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई थी।
एसपी ने बताया कि इस मामले में एसओजी व पुलिस की टीमों को हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। इसमें पुलिस ने उक्त हत्यारोपियों को नरोत्तमपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। बताया कि पूछताछ में पकड़े गए हत्यारोपी राजू उर्फ राजेश ने बताया कि उसके भाई विष्णु की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके भाई की पत्नी लक्ष्मी उर्फ राजा जमीन के बंटवारे के लेकर आए दिन परेशान कर रखा था।

विज्ञापन

घर में घुस कर तमंचे से किया था फायर
रोज पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देती थी, जिससे हम सभी परेशान थे। बताया कि 18 मार्च की शाम लगभग साढ़े आठ बजे हम लोग तमंचे लेकर लक्ष्मी उर्फ राजा को जान से मारने के लिए उसके पढ़ीन दरवाजा स्थित घर पर पहुंचे। ,हां लक्ष्मी पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन रूबी के यहां बैठी थी। एसपी ने बताया हत्यारोपियों के अनुसार इसी बीच वह रूबी के घर में घुस गए और तमंचे से लक्ष्मी पर फायर किया और भाग निकले।

गेहूं के खेत में छिपा दिए थे तमंचे
उन्होंने बताया कि यहां से जाने के बाद हमले में प्रयुक्त तमंचों को अपने खेत के पास बने ट्यूबवेल में गेहूं के खेत में छिपा दिए। बताया कि शनिवार को पुलिस से बचने के लिए कहीं जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे व दो बाइकें भी बरामद कर लीं हैं। सभी हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की पांच बीघा जमीन का है विवाद
पूरे घटनाक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे नहर के पास की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की पांच बीघा जमीन का विवाद है। सूत्रों के मुताबिक विष्णु की मौत के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मी उर्फ राजा पांच बीघा जमीन में हिस्सेदार बन गई है। इसी जमीन को लेकर उसके जेठ आदि परिजनों की निगाहें लगी हुईं थीं। इसमें लक्ष्मी के नाम की जमीन को हड़पने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें