फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लापता बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट ऑनलाइन दिखा, मैसेज करते ही ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर से लापता नाबालिग की इंस्टाग्राम आईडी शुक्रवार शाम 4:24 बजे ऑनलाइन दिखाई दी। मौसी के लड़के ने ऑनलाइन दिखते ही हैलो का मैसेज डाल दिया। हालांकि मैसेज करते ही आईडी ऑफलाइन हो गई।
विज्ञापन


अब इंस्टाग्राम आईडी बेटी चला रही है या किसी और ने, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर भी लगा दिया है। साथ ही चार-पांच अन्य नंबरों को भी रडार पर लिया है।

बता दें, रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी ठेकेदार की नाबालिग बेटी बुधवार शाम छह बजे से लापता है। आखिरी बार बुधवार शाम को ही उसका फोन आया और उसने रोते हुए खुद के अपहरण की बात बताई थी।
विज्ञापन


कहा कि कुछ लोग कार में जबरन बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद अचानक फोन कट गया और स्विच ऑफ हो गया। अकाउंट ऑनलाइन-ऑफलाइन होने पर पिता को संदेह जताया है कि जो लोग बेटी को ले गए हैं।
विज्ञापन


शायद उन्होंने ही मोबाइल खोलकर चेक किया। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में कई नंबर सर्विलांस पर लगे हैं। पुलिस की टीम भी लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें