भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की शुक्रवार को छह अलग-अलग मामलों में जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। आरोपी चाचा के खिलाफ सीबीआई के प्रमुख गवाह की हत्या की गलत सूचना देने, फर्जी टीसी बनवाने के साथ ट्रेन लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमों की 13 सितंबर को अलग अलग मामलों में सुनवाई पेशी होगी।
चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि छह मामलों की सुनवाई होगी। आरोपी चाचा को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तिहाड़ जेल से न्यायालय लाया जा सकता है। यहां न आ पाने की स्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होगी।