फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया, पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने के साथ लगे ये गंभीर आरोप

Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा को 23 सितंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ लोग अगवा कर नोएडा ले गए। आरोप है कि वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन वही लोग रात के समय उसे अजीतमल में छोड़ गए। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को देर शाम परिजनों संग ग्रामीण कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज न कर उनको थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों और महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है। जिस पर कोतवाली में देर रात हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 23 सितंबर को सुबह 7 बजे एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी कई जगह खोजबीन की गई। अगले दिन 24 सितंबर को अजीतमल कोतवाली से फोन आया तो वह कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में उसकी पुत्री बदहवास हालत में मिली।

जब वह सामान्य अवस्था में आई तो उसने कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह युवक बहलाकर-फुसलाकर नोएडा ले गए। वहां एक कमरे में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया, धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

गुरुवार की देर रात पीड़िता के पिता ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने अजीतमल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ने कर उनको भगा दिया। ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि मारपीट के आरोप गलत है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें