डायरी में भी यही दोनों नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखे हैं। डायरी में एक बाइक का नंबर लिखा है। नाम पते के आधार पर पुलिस ने कमलेश नाम के दोनों युवकों को पहचान के लिए बुलाया। सफीपुर के कमलेश ने बताया कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन सरकारी बंधक है। उसने खतौनी और मोबाइल नंबर तो खुद का होने की बात कही पर शव की पहचान से इनकार कर दिया।
इसी तरह दूसरे कमलेश ने भी शव पहचानने से इनकार कर दिया। मृतक सफेद जींस, स्लेटी रंग की टी-शर्ट पहने है। शव के पास एक अंगूठी भी मिली है। डायरी में दोनों पते की लिखावट एक जैसी है। एसओ ने बताया कि ध्यान भटकाने के लिए मृतक की जेब में डायरी व खतौनी रखी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बीस मीटर तक गया स्निफर डॉग
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पर पुलिस ने जांच के लिए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया। साथ आया स्निफर डॉग शव के पास चक्कर लगाने के बाद 20 मीटर दूर पटरी तक गया। नहर पटरी पर किसी चार पहिया वाहन के पहियों के निशान मिले। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।