फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: सरसों के खेत में बच्ची से दुष्कर्म, किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सरसों के खेत में एक किशोर ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। कादरीगेट थाने के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी नौ साल की पुत्री को 15 फरवरी की दोपहर गांव का ही एक किशोर बहला फुसला कर खेतों की ओर ले गया। उसके साथ सरसों के खेत में दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से दो दिन तक परिजनों ने बात छिपाए रखी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पिता ने बच्ची और परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अन्य पुलिस अफसरों के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि नौ साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें