फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कन्नौज की किशोरी को केरल ले जाकर किया दुष्कर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 09 Jan 2022 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कुल्फी की ठेली लगाने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ किशोरी को ले गया। यहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने केरल के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। केरल पुलिस ने जिले का रुख कर पीड़िता की उम्र की जानकारी के लिए विद्यालय पहुंची। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मुढ़ेरी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक केरल के अलूबा जिला के कुरुपमपडी इलाके में कुल्फी की ठेली लगाता है। करीब तीन माह पूर्व वह सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गुमराह कर साथ ले गया था।

इसके बाद वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को केरल पुलिस के एसआई रोजी जार्ज और सिपाही राहुल कुमार सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने किशोरी के स्कूल के बारे में जानकारी की। रविवार के चलते स्कूल बंद होने के कारण टीम एक निजी गेस्ट हाउस में ठहर गई। एसआई ने बताया कि पीड़िता की उम्र की जानकारी के लिए वे केरल से आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें