फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: पानी भरने के लिए गई किशोरी को दबोच कर किया दुष्कर्म, दो को आजीवन कारावास

Sat, 16 Mar 2019 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किशारी से दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास
विज्ञापन
महोबा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को शनिवार को अपर जिला जज रामकिशोर शुक्ला की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर 14-14 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत का फैसला सामने आते ही पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


दुष्कर्म की घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 अक्तूबर 2015 को हुई थी। हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी को अगवा करके दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। बंधक भी बनाए रखा था। घर वाले तलाश करते रहे लेकिन किशोरी तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली।

दोनों के चंगुल से छूटकर जब किशोरी घर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामभरत और रमाकांत के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता केशव सिंह राजपूत ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें