स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अब शराब कारोबार पर शिकंजा कसेगी। कानपुर के घाटमपुर, महाराजपुर और बिधून में जहरीली शराब से हुईं 11 मौतों के बाद एसटीएफ को लगाया गया है। एसटीएफ लखनऊ यूनिट के एएसपी विशाल विक्रम को कानपुर में कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुक्रवार को एसटीएफ ने कानपुर पुलिस से शराब कांड के बारे में जानकारी ली। एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चुनाव केमद्दनेजर पूरे प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। कानपुर में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। विशाल विक्रम के नेतृत्व में कार्रवाई की जाएगी।