फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के जसवंतनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा

Tue, 04 Jun 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव मेें किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपियों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिता ने तहरीर दी, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानाक्षेत्र के एक गांव में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन


गांव कि एक किशोरी सोमवार को इसमें शामिल होने गई थी। शाम करीब चार बजे वह कार्यक्रम से लौट रही थी। गांव के चार लोगों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और एक घर में खींच ले गए। घर के अंदर चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

इस पर कुछ दीवार फांदकर घर में घुस गए और किशोरी को बचाया। ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को दबोच कर धुनाई भी की। इसके बाद यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानाध्यक्ष शिवशंकर पटेल ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर यूपी 100 पुलिस चार लोगों को गांव से लाई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें