फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में असलहे के बल पर बालक से कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 11:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम युवक ने बालक को खेत में ले जाकर असलहे के बल पर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है। उसका पिता मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार रविवार शाम बालक साथी के साथ खेत गया था।

इस दौरान रामपुर कौढ़ा निवासी भैयालाल (24) ने दोनों मासूमों को दराती दिखाकर डराया। उसने एक बालक को पकड़ लिया और उसे गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। बालक के रोने की आवाज पर साथी ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे, इस बीच आरोपी भाग गया। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ कुकर्म व पाक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज किया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें