फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: 80 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान की धमकी देकर भाग निकला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। युवक ने 80 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना में कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की वृद्धा से मारपीट कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा शुक्रवार रात घर में अकेली थी। रात में लगभग 12 बजे गांव का ही विमलेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर वृद्धा के घर में घुस गया। वृद्धा से अभद्रता करने लगा, इस पर वृद्धा ने उसे फटकार दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसी बीच वृद्धा ने घटना के बारे में गांव के कुछ लोगों को बताया पुलिस तक पूरा मामला पहुंचा। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सीओ विनोद कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि आरोपी विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें