फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में दरवाजे पर फेंका, ये सच आया सामने

Sun, 30 Jun 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में शनिवार देर रात घर के बाहर से कार सवार युवक किशोरी (14) को अगवा कर ले गए। दुष्कर्म के बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास फेंककर कार सवार भागने लगे। परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने पीछा करके कार पर पथराव किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेमी के साथ देखे जाने पर उसके जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी है। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। 

 

कल्याणपुर में घर के बाहर से कार सवार उठा ले गए घर के पास फेंककर भागे तो पब्लिक ने किया पथराव

नई बस्ती मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक की मां ने बताया कि शनिवार रात बिजली नहीं आ रही थी। वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। देर रात अर्टिका कार से पांच युवक आए। वह कुछ समझ पाती इससे पहले बेटी को जबरन युवक कार ले गए। करीब एक घंटे बाद आरोपी बेहोशी की हालत में बेटी को घर के पास फेंक कर भागने लगे।

इस पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई तो कार सवार विपिन मिश्र ने बेटे पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों के पथराव पर आरोपी कार से भाग निकले। वाहन का शीश टूट गया। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय के मुताबिक आरोपी विपिन और किशोरी का भाई भी ट्रक चलाता है।

 
विज्ञापन

पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग बता रही, किशोरी अस्पताल में भर्ती  

दोनों में दोस्ती है। घर पर भी विपिन का आना-जाना था। किशोरी और विपिन में प्रेम संबंध हैं। रात में विपिन दोस्तों के साथ किशोरी से मिलने गया था। किशोरी ने जहर खाया या खिलाया गया। उसके संग दुष्कर्म हुआ या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

बकौल थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मिर्जापुर निवासी विपिन पाल, सौरभ शर्मा और रीतेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसकर अपहरण की कोशिश करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर एफआईआर में धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें