बाइक सवार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर में हेलमेट न लगाना दो बाइक सवार भाइयों की जान पर बन गया। डंपर की टक्कर से रविवार को बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा जिंदगी के लिए लड़ रहा है। गंभीर रूप से घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
उधर, हादसे के बाद खफा परिजनों ने इटावा-बरेली हाईवे पर शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया, बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। सैफई क्षेत्र के बोजा गांव निवासी सीताराम के बड़ा बेटा रामविलास (45) छोटे भाई रामचंद्र के साथ बाइक से शाम साढे़ पांच बजे बसरेहर थाना क्षेत्र के पत्तापुरा गांव निवासी जीजा अविनाश चंद्र की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।