फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दुष्कर्म का दाग: आरोपी सिपाही को क्लीनचिट मिलने पर पीड़िता ने जांच पर उठाए सवाल, फिर होगी विवेचना

Mon, 29 Aug 2022 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

बाबूपुरवा थाने में तैनात रहे एक सिपाही पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की जांच में पुलिस ने सिपाही को क्लीनचिट देकर केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके लेकर पीड़िता ने जांच पर सवाल उठाए। मामले में पुलिस अधिकारियों ने फिर से विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा थाने में तैनात रहे एक सिपाही पर किशोरी ने पिछले साल दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। जिसमें पॉक्सो एक्ट की भी धारा लगाई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और सिपाही को क्लीनचिट देकर केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जिस पर पीड़िता ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर विवेचना में खेल करने के आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने दोबारा विवेचना कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार को पीड़िता ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाया कि विवेचना में खेल किया गया। जब उसने शिकायत की थी तो थानेदार ने भगा दिया था। प्रकरण की जानकारी होने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले की दोबारा विवेचना कराए जाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रकरण की विवेचना महिला इंस्पेक्टर से कराई जाएगी। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह विवेचना का पर्यवेक्षण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें