फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हुआ अरेस्ट

Sun, 17 Apr 2022 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा,  कारतूस और 50 हजार रुपए बरामद हुआ। 
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराध पर अंकुश लगाने को मुठभेड़ का खौफ अपराधियों के मन में पैदा करने वाली पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। दरअसल, शनिवार रात नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो वो भागने लगे। जब पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैर में गोली मारकर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को पुलिस हैलट में उपचार करवाने के बाद जेल भेजेगी।  पुलिस को तलाशी में बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और 50 हजार रुपए बरामद हुए। 
बता दें कि पकड़े गए बदमाश की पहचान काकादेव निवासी शातिर लुटेरे जावेद उर्फ कलुआ उर्फ समीर के रूप में हुई है। इसी ने अपने साथी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ही थाना नवाबगंज क्षेत्र में शराब सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि नवाबगंज पुलिस और उनकी स्वाट टीम शनिवार रात को गंगा बैराज के पास सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन भवन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार भागने लगे। घेराबंदी करने पर सीधे पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें