फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक बदमाश तीन कर्मचारियों को बंधक बना लूट ले गया आठ लाख, कंट्रोल रूम से चाभी लेकर लॉकर से निकाली रकम

Mon, 30 May 2022 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एसपी दिनेश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ मार्ग पर स्थित सुपर मार्केट ईजी डे में सोमवार सुबह आठ लाख रुपये की लूट हो गई। मास्क पहनकर घुसे एक बदमाश ने तमंचे की दम पर तीन कर्मचारियों को बंधक बनाया। इसके बाद लॉकर से नकदी निकालकर बैग में भर ली। वह अपने साथ डीवीआर भी उठा ले गया। हालांकि एक बदमाश द्वारा लूट किए जाने की घटना पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन


मैनेजर समेत चार कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। ईजी डे शॉप सोमवार सुबह आठ बजे खुली। कानपुर निवासी मैनेजर पुनीत तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद पहुंचा था। शॉप में टीम लीडर पोनी रोड का रहने वाला पुष्पेंद्र कुमार, मरहला चौराहा की रहने वाली कैश बिलिंग सेक्शन लीडर सैला अंसारी और स्टोर कीपर फरहान था। सुबह करीब 8:15 बजे एक युवक आया। कुछ देर इधर-उधर टहलता रहा और फिर तमंचा निकालकर सैला के लगा दिया।
 

इसके बाद सैला से ही फरहान और पुष्पेंद्र को कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बंधवा दिया। इसके बाद सैला को लेकर कंट्रोल रूम सेक्शन में घुसा और वहां से लॉकर की चाभी लेकर करीब आठ लाख रुपये निकाल लिए। फिर सैला को भी कुर्सी से बांधकर बाइक से भाग निकला।

मैनेजर ने बताया कि लूटी गई रकम में कुछ कानपुर के यशोदा नगर स्थित ईजी डे शॉप की भी थी। सूचना पर एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट राकेश कुमार गुप्ता पहुंचे। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। बता दें शॉप में कुल 10 लोगों का स्टाफ है। सुबह जब घटना हुई, तब तीन लोग ही पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलाया, उठा नहीं
कर्मचारियों का कहना है कि लुटेरे के जाने के बाद उन लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन मिलाया, लेकिन उठा नहीं। इस बीच गंगाघाट कोतवाली का एक सिपाही कुछ सामान खरीदने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। मैनेजर का आरोप है कि इतनी बड़ी लूट के बाद भी न तो फोरेंसिक टीम पहुंची और न डॉग स्क्वायड। पुलिस ने ईजी डे शॉप के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वे खराब निकले।

तीन दिनों से गार्ड छुट्टी पर
मैनेजर ने बताया कि पोनीरोड का रहने वाला गार्ड राजीव शुक्ला तीन दिन से छुट्टी पर है। हालांकि वह भी केवल डंडे के सहारे चौकसी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें