फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल के साथ का सिला 'धोखा', शातिर ने नोएडा के प्रापर्टी डीलर के हड़पे लाखों रुपये

Thu, 20 Dec 2018 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी में कन्नौज जिले के सरायमीरा देविन टोला निवासी शातिर ने नोएडा के प्रापर्टी के लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये हड़पने के बाद युवक कन्नौज आ गया। प्रापर्टी डीलर ने सदर कोतवाली में युक के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी है। 

विज्ञापन


 नोएडा के सेक्टर 19 थाना सेक्टर 20 निवासी मुकेश कालरा पुत्र बीएल कालरा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मुकेश कालरा ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर है। करीब 20 सालों से सरायमीरा देविन टोला रावेंद्र राठौर उर्फ गुड्डू व्यक्ति उसके साथ व्यापार करता था। एक साल पूर्व उसने दस लाख रुपये उधार मांगे।

इसके बाद रुपये लेकर आरोपी कन्नौज आ गया। युवक को तलाशने के बाद जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें