फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन के कोच में महिला से अभद्रता, नशे में छेड़खानी करते रहे दो अटेंडेंट, पुलिस ने भेजा जेल, पढ़ें मामला

Thu, 09 Nov 2023 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम ने अमृतसर से छपरा (बिहार) जा रही मूल कुआं जनपद (भोजपुर) बिहार की रहने वाली महिला यात्री अन्नू से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन महिला ने अकेले होने की वजह से तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों के इमरजेंसी में आरोपियों का मेडिकल कराते आरपीएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कानपुर जाने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में बुधवार की रात नशे की हालत में यात्रियों से अभद्रता करने के आरोपी दो कोच अटेंडेंट को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे के टूंडला व प्रयागराज कंट्रोल रूम से आरपीएफ व जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के एसी कोच के दो कोच अटेंडेंट स्लीपर कोच में नशे की हालत में महिला यात्रियों से अभद्रता कर रहे हैं।

विज्ञापन

दो कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया
यह जानकारी के मिलते ही आरपीएफ के एएसआई सचिन तिवारी व जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम प्लेटफार्म पर मय फोर्स के पहुंच गए। बुधवार रात 10:02 बजे ट्रेन के रुकने पर रेलवे सुरक्षा कर्मी स्लीपर कोच में प्रवेश करने के बाद दो कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेने के बाद उनका जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई।

मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि
आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी कोच अटेंडेंट मोनू कुमार दास ए-1 कोच में व अमित पासवान ए-2 कोच में ड्यूटी कर रहे थे। दोनों कटिहार (बिहार) के रहने वाले हैं। मेडिकल जांच में उनमें अल्कोहल की पुष्टि होने व मुकदमा लिखने के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल खेमकरन सिंह ने तहरीर दी
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम ने अमृतसर से छपरा (बिहार) जा रही मूल कुआं जनपद (भोजपुर) बिहार की रहने वाली महिला यात्री अन्नू से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन महिला ने अकेले होने की वजह से तहरीर देने से मना कर दिया। तब ट्रेन में खुर्जा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल खेमकरन सिंह ने तहरीर दी। उसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें