फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग को वैन से अगवाकर पीटा, फिर चलती कार से फेंककर भागे, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

Thu, 01 Feb 2024 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर को वैन सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद मारपीट किर पनकी मंदिर चौकी के पास फेंक गए। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम पालतू गाय खोजने घर के पास गए नाबालिग किशोर को वैन सवार दो युवक अपहरण कर ले गए। रास्ते में लात घूंसों से पीटते हुए पनकी मंदिर चौकी के आगे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित दौड़कर पनकी मंदिर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी ओम नारायण मिश्रा का नाबालिग बेटा आर्यन मिश्रा बुधवार देर शाम घर के पास ही स्थित औघड़ आश्रम के पास अपनी गाय खोजने गया था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वहां पहले से मौजूद वैन सवार दो युवकों ने उसको वैन में खींच लिया और रास्ते में लात-घूसों से पीटते हुए पनकी मंदिर चौकी के आगे फेंक कर भाग गए। आर्यन किसी तरह चौकी पहुंचा, लेकिन चौकी में ताला बंद देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर के मोबाइल से अपनी मां अनुपमा मिश्रा को सूचना दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें