फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्थानीय लोगों ने गंगा से पकड़ा मगरमच्छ, अटल से भैरोघाट तक फैली थी दहशत, चिड़ियाघर भेजने की है तैयारी

Thu, 01 Feb 2024 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा घाटों पर दहशत का पर्याय बने मगरमच्छ को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बादवन विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई। वन विभाग मगरमच्छ को कानपुर चिड़ियाघर भेजने तैयारी में है।
विज्ञापन
लोगों के द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले छह दिनों से अटल घाट से लेकर भैरोघाट के बीच दहशत का पर्याय बने मगरमच्छ को बुधवार को लोगों ने पकड़ लिया। बुधवार दोपहर जब अस्पताल घाट के पास लोगों ने गंगा में मगरमच्छ देखा, तो इसे पकड़ने के लिए पानी में उतर गए। जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने इसे गंगा से बाहर खींच लिया। वन विभाग और पुलिसकर्मियों को मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना दी गई। वन विभाग मगरमच्छ को कानपुर चिड़ियाघर भेजने तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें