उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत की खबरें लगातार आ रही हैं। हाथरस के बाद अब जालौन जिले के उरई में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीमार मां को देखने अस्पताल के लिए निकली शिक्षक की 16 वर्षीय बेटी व इंटर की छात्रा के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया।
घर लौटी छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक ई-रिक्शा चालक है। वह नाबालिग है। छात्रा का मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।