फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, रोजी कमाने निकले थे, जिंदगी गंवाकर लौटे

Thu, 15 Oct 2020 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार मामा-भांजे को एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास से मिले मोबाइल फोन से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झरियाई निवासी देवेंद्र (30) पुत्र हरीश चंद्र अपने मामा दीपक (25) के साथ लखनऊ में मजदूरी करता था। बुधवार की देर रात दोनों बाइक से अपने गांव लौटने के लिए लखनऊ से निकले थे।

आधी रात के बाद लगभग एक बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में आसू तिराहा के निकट एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गश्त कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दोनों शवों की तलाशी ली तो देवेंद्र के पास मोबाइल फोन निकला। इसी मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दोनों शवों को पुलिस ने रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है। संबंधित वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

...रोजी कमाने निकले थे, जिंदगी गंवाकर लौटे
घटना में जान गंवाने वाले दीपक की शादी हो चुकी है। घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर अन्यत्र रहने चली गई। उसका एक पांच वर्ष का पुत्र है जो दीपक के साथ ही रहता है। मां पहले ही साथ नहीं थी और अब पिता का भी साया उसके सिर से उठ गया।

घटना में जान गंवाने वाले देवेंद्र के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा तीन बच्चे भी हैं। हर कोई यही कहता नजर आया कि दोनों रोजी कमाने निकले थे, लेकिन जिंदगी गंवाकर लौटे। दरअसल दीपक और देवेंद्र अधिकांश बाहर ही काम करते थे। लॉकडाउन में घर वापस आ गए थे और फिर धीरे धीरे स्थितियां सामान्य होने लगीं, तो दोनों ने फिर से लखनऊ में मजदूरी शुरू कर दी। लखनऊ से वापस आते समय ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें