फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- अब शक्तिशाली राजनीति देखती है जनता

Sun, 07 Apr 2024 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा का स्थापना दिवस शनिवार को पूरे जनपद में मनाया गया। बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा भाजपा ने किया है। नगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जनता पूर्व में अटकाना और लटकाना की राजनीति को देखती थी, लेकिन अब शक्तिशाली राजनीति देखती है।
विज्ञापन


गंगा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लंबे समय से पार्टी में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया। सम्मानित किए जाने वालों में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामऔतार शुक्ला, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, वीरेंद्र वाजपेयी, प्रेमपाल लोहिया, सुमन सिंह, मानवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय के साथ ही पार्टी नेता अविनाश मिश्रा भी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरदोई ग्रामीण मंडल में पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें