फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने पकड़ा बाहर से दवाइयां लिखने का खेल, जमीन पर लेटा मिला मरीज

Tue, 17 Sep 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi news: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाहर से दवाइयां लिखने का खेल पकड़ा। निरीक्षण के दौरान मंत्री को मरीज जमीन पर लेटा मिला।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में फर्श पर लेटे मरीज से जानकारी लेते प्रभारी मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद का प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार हरदोई आए प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पूर्व घोषित और औपचारिक कार्यक्रमों के बीच अचानक मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती 12 बच्चों में से 11 बच्चों को बाहर की दवा लिखे जाने और प्राइवेट अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी से जांच कराए जाने का मामला पकड़ लिया।

विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर लेटे मरीज को देखकर समाज कल्याण मंत्री सन्न रह गए। प्राइवेट जांच और दवा लिखे जाने के मामले में डीएम से तीन घंटे के अंदर रिपोर्ट तलब की गई है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मंगलवार को हरदोई पहुंचे। यहां उन्होंने आर आर इंटर कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनवृत्त पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। भाजयुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर खुद भी रक्तदान किया। इसके बाद रसखान प्रेक्षागृह में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक मेडिकल कालेज पहुंच गए।

विज्ञापन

यहां इमरजेंसी वार्ड में घुसते ही एक मरीज जमीन पर लेटा मिला। प्रभारी मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई और फिर पीडियाट्रिक वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती 12 बच्चों में से 11 बच्चों को बाहर की दवाएं लिखकर मंगवाई गई थीं। खास बात यह थी कि सभी दवाएं एक जैसी और एक ही कंपनी की थीं व विटामिन व कैल्सियम की थीं। मौके पर जब उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा तो पता चला कि विटामिन और कैल्सियम की दवाएं मेडिकल कॉलेज में हैं, लेकिन मरीजों को बाहर की दवा ही लिखी जा रही है। प्रभारी मंत्री ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह को निर्देश दिए कि एडीएम और एसडीएम से पूरी जांच कराएं और तीन घंटे में रिपोर्ट दें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाहर से दवा और जांचें लिखने वाले पर कार्रवाई होगी और इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात की जाएगी। किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का करेंगे इलाज, सिस्टम में सुधार की कवायद
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भ्रष्टाचार का स्थाई इलाज किया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। सिस्टम में सुधार की हर संभव कोशिश होगी ताकि व्यवस्था की खामी किसी को भी दर्द न दे पाए। प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के बाद भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्षों और मौजूदा पदाधिकारियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें