सांवली (गुजरात) से मेट्रो ट्रेन के तीनों कोच तीन ट्रेलरों से लाए जा रहे हैं। ट्रेलर नेशनल हाईवे राजस्थान से होते हुए प्रदेश में प्रवेश करेंगे। आगरा होते हुए 25-26 सितंबर को बाराजोड़ टोल प्लाजा, सचेंडी, भौंती होते हुए नौबस्ता बाईपास और यशोदा नगर बाईपास होते हुए टाटमिल चौराहा से मेट्रो डिपो पहुंचेंगे।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहली मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के लिए डिपो में तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सोमवार को बचे कामों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। गुरुदेव चौराहे के पास स्थित मेट्रो डिपो में ट्रैक, ट्रैक्शन सब स्टेशन, थर्ड रेल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांवली (गुजरात) से मेट्रो ट्रेन के तीनों कोच तीन ट्रेलरों से लाए जा रहे हैं। ट्रेलर नेशनल हाईवे राजस्थान से होते हुए प्रदेश में प्रवेश करेंगे। आगरा होते हुए 25-26 सितंबर को बाराजोड़ टोल प्लाजा, सचेंडी, भौंती होते हुए नौबस्ता बाईपास और यशोदा नगर बाईपास होते हुए टाटमिल चौराहा से मेट्रो डिपो पहुंचेंगे।
रास्ते की दिक्कतों को दूर करने के लिए टीम गठित की गई है। सोमवार को टीम ने रूट का सर्वे किया। इस रूट के गड्ढे भरे जाएंगे। लटकते बिजली के तार हटाए जाएंगे। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार ट्रेलर करीब 27 मीटर लंबे और साढ़े पांच मीटर ऊंचे हैं।
विज्ञापन
तीन चरणों में होगा ट्रायल
डिपो में तीन चरण में ट्रायल होगा। सबसे पहले लो वोल्टेज पर मेट्रो रेल के सभी उपकरण चालू कर चेक किए जाएंगे। इसके बाद मीडियम और हाई वोल्टेज में उपकरणों का ट्रायल होगा। डिपो में मेट्रो ट्रेन को 750 वोल्ट का डीसी करेंट देने के लिए ट्रैक्शन सब स्टेशन तैयार है। इस स्टेशन से पटरियों के बीच बिछी थर्ड रेल से विद्युत आपूर्ति होगी। डिपो में थर्ड रेल का कार्य पूरा कर लिया गया है। डिपो में सभी परीक्षण होने के बाद आईआईटी तक मेट्रो ट्रेन को दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा।
अक्तूबर में तैयार हो जाएगा रिसीविंग स्टेशन
मेट्रो ट्रेनों में विद्युत आपूर्ति के लिए सीएसए में बन रहे रिसीविंग स्टेशन का कार्य अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। तब तक केस्को से लिए गए अस्थायी कनेक्शन से ही ट्रायल होगा।