फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो 2021 में कानपुर में दौड़ने लगेगी मेट्रो 

Fri, 23 Dec 2016 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मेट्रो रेल निर्माण के संबंध में यदि सब कुछ तय समय पर हुआ तो लखनऊ की तर्ज पर यहां सन् 2021 में मेट्रो रेल दौड़ सकती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 4 अक्तूबर को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। फिलहाल पॉलीटेक्निक में मेट्रो रेल यार्ड की बाउंड्री का निर्माण शुरू है। कैबिनेट से केपीएमआरसी की स्पेशल परपज व्हिकल (एसपीवी) गठन को मंजूरी मिलने और केंद्र सरकार से भी धन आवंटित होने के बाद कार्य में तेजी आने की संभावना है।  
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट को राज्य सरकार का अनुमोदन मिला - दिसंबर 2015
केंद्र सरकार का अनुमोदन - मार्च 2016
कंसलटेंट का चयन - अप्रैल 2016
योजना अनुमानित लागत - 13721 करोड़ रुपये
मेट्रो रूट-1 - आईआईटी से नौबस्ता
इस रूट पर सन् 2021 तक 6.59 लाख व्यक्ति प्रति दिन मेट्रो का लाभ उठा पाएंगे।
मेट्रो रूट - 2 सीएसए से बर्रा-8
इस रूट पर सन् 2021 तक 2.33 लाख लोग प्रतिदिन मेट्रो रेल का लाभ उठा पाएंगे।
दोनों रूट का निर्माण पूरा होने का प्रस्तावित समय - सितंबर 2021
प्राथमिकता वाले हिस्से आईआईटी से मोतीझील तक (9 किमी) का कार्य पूरा होने की अवधि - सितंबर 2019 
10 - 10 वर्ष में तीन विस्तार - 2051 तक

मेट्रो रूट-1 - (आईआईटी से नौबस्ता)
स्टेशन - आईआईटी, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन, एसपीएम हॉस्पिटल, कानपुर विश्वविद्यालय, गुरुदेव चौराहा, गीता नगर, रावतपुर रेलवे स्टेशन, हैलट, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, फूलबाग, नयागंज, सेंट्रल स्टेशन, झकरकटी बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, बारादेवी, नौबस्ता, बसंत विहार, बौद्ध नगर।
विज्ञापन

लंबाई - 23.758 किलोमीटर
एलीवेटेड रूट - 15.164 किलोमीटर
अंडरग्राउंड रूट - 8.621

मेट्रो रूट - 2 (सीएसए से बर्रा-8)
सीएसए, रावतपुर स्टेशन, काकादेव, डबल पुलिया, विजय नगर चौराहा, गोविंद नगर, शास्त्री चौक, बर्रा-7, बर्रा-8।
लंबाई - 8.60 किलोमीटर
एलीवेटेड रूट - 4.190 किलोमीटर
अंडरग्राउंड रूट - 4.410 किलोमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें