फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी: कुछ ही घंटों में यूं बदलेंगे हालात, रहें तैयार 

Sun, 15 Jul 2018 05:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
यूपी के ज्यादातर शहरों में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत दी है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर फिर से चेतावनी दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
सीएसए मौसम विभाग की मानें तो अभी 18 जुलाई तक यूपी के ज्यादातर शहरों में झमाझम बारिश होगी। मानसून में भी धूप और गर्मी झेल रहे लोगों की शनिवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई। बारिश भी ऐसी हुई जिसने इस मानसून का अबतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जब बंद हुई तो मौसम सुहाना हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
एक तरफ जहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो वही दिन में उमस भी नरम पड़ी रही। शनिवार को दिनभर में 30.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसूनी बारिश शहर और आसपास के क्षेत्रों में लाने के लिए बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा पिछली आठ तारीख से चल रही है। यही वजह है कि सुबह से लेकर देर रात तक घने बादल लगातार बने हुए हैं।
 

4 of 6
डेमाे पिक
मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना जताई है। इसी तरह पिछले तीन दिनों से दिन में हवा की नमी भी 90 प्रतिशत से ऊपर चल रही है। रात में भी नमी का प्रतिशत 70 से ऊपर है। इसकी वजह बादल और बारिश है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमाे पिक
अच्छी बात यह है कि दिन और रात में भी हवा चलने की वजह से हवा की नमी से उमस का असर कम है। शहर के कुछ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उमस का प्रभाव ज्यादा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
शनिवार का तापमान 
अधिकतम- 31.4 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम- 24.3 डिग्री सेल्सियस 

आर्द्रता 
अधिकतम- 98 प्रतिशत
न्यूनतम- 78 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें