सत्र 2018-19 से यूपी के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की अलग से रैंकिंग जारी की जाएगी। रैंकिंग के अनुसार ही छात्रों को कॉलेज भी अलॉट किए जाएंगे ताकि छात्र कॉलेजों के फरेब में न फंस पाएं।
प्राविधिक शिक्षा निदेशक आरसी राजपूत ने इस बाबत खाका तैयार कर लिया है। रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अक्टूबर -नवंबर में सभी कॉलेजों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी जाएगी।