फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 प्रतिशत अभ्यर्थी दोबारा देंगे जेईई मेंस की परीक्षा, ये है बड़ी वजह

Wed, 13 Mar 2019 01:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस-2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब 15 मार्च तक आवेदक फॉर्म में हुए त्रुटि में सुधार कर सकते हैं। वहीं आवेदन के आंकड़ों को देखा जाए तो जनवरी में हुई जेईई मेन-1 के करीब 72 प्रतिशत उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जेईई मेन-2 के लिए कुल 9.34 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल पहली बार जेईई मेन का आयोजन एनटीए करा रही है। इस बार से जेईई मेन साल में दो बार आयोजित हो रही है। पहली परीक्षा जनवरी में हो चुकी है। जिसका परिणाम 19 जनवरी को जारी कर दिया गया था। इसमें 8816 उम्मदीवारों ने 99- 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। अब दूसरे चरण की परीक्षा आगामी सात से बीस अप्रैल के बीच देशभर के कई शहरों में होनी है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक जेईई की पहली परीक्षा में शामिल होने वाले 72 प्रतिशत छात्रों ने दोबारा परीक्षा देने का फैसला लिया है। वहीं 28 प्रतिशत नए उम्मीदवार परीक्षा देंगे। बता दें कि परीक्षा के बाद एनटीए की तरफ से दोनों परीक्षाओं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें