फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: यहां दो महिलाअों की मौत, विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट 

Wed, 13 Jun 2018 02:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में मंगलवार रात करीब 12 बजे आई तेज आंधी व बारिश ने तबाही मचा दी। जगह-जगह पेड़ टूट कर गिरने से रास्ते बंद हो गए वहीं कन्नौज में दो महिलाओं की मौत हो गयी। विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। 
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
डेमाे पिक
मंगलवार रात आई आंधी व बारिश से कई जगह यातायात व्यवस्था ठप हो गयी। वहीं मौसम विभाग ने कानपुर शहर व आसपास के जिलों में तीन दिन तक एेसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं अभी दो-तीन दिन चलेंगी। लेकिन, प्री मानसून की बारिश भी अपना जोर दिखाएगी। आधी रात हुई बारिश भी प्री मानसून का ही हिस्सा है।
 
विज्ञापन

3 of 9
डेमाे पिक
15 जून के बाद मौसम में बदलाव के साथ मानसून की बारिश भी शुरू होने की संभावना है। उधर, देररात आंधी के चलते फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में अतुल माहेश्वरी मार्ग स्थित एक पेड़ उखड़ने, चुन्नीगंज में कई होर्डिंग व पेड़ों की डाल गिरने के अलावा शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए।
 
 
 

4 of 9
डेमाे पिक
कन्नौज जिले के मानीमऊ ठठिया मार्ग पर आंधी की वजह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बिजली के पोल टूटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई। जिले में दो महिलाअों की मौत भी हो गयी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
डेमाे पिक
मंगलवार को तापमान
अधिकतम- 44.0 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम- 30.2 डिग्री सेल्सियस 
विज्ञापन

अांधी-बारिश में इन बातों का रखें ध्यान 

6 of 9
डेमाे पिक
- आंधी, बारिश आये तो कभी भी बिजली के खंबे के नजदीक ना खड़े हों।
- अगर कोई वाहन चला रहें है तो तुरंत उसे रोककर सड़क किनारे लगा दे और सुरक्षित स्थान पर खड़े हो जाएं।
 

 
विज्ञापन

7 of 9
डेमाे पिक
- आंधी, बारिश आने की चेतावनी मिलते ही घर में पीने का पानी स्टोर कर लें।
- अपने मोबाइल और सभी उपकरणों की बैट्री चार्ज कर लें।
 

8 of 9
डेमाे पिक
- इस दौरान खाना बनाने में किसी भी तरह की आग का इस्तेमाल ना करें।
- अपने परिचित या रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क रखे।
विज्ञापन

9 of 9
डेमाे पिक
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्लग से हटा दें।
- घर में एक इमरजेंसी लाइट जरूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें